-->

RCCB क्या है ? परिभाषा ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Post a Comment
यह एक विधुत परिपथ सुरक्षा उपकरण है। यह विधुत परिपथ में विधुत धारा लीकेज होने पर मुख्य विधुत सप्लाई से विधुत परिपथ को डिसकनेक्ट कर देता है। यह बहुत ही संवेदी होता है। विधुत परिपथ में करंट लीकेज होने पर बड़ी हानि होती है। जैसे कोई व्यक्ति परिपथ को गलती से टच करता है तो उसे विधुत का झटका लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।  इस प्रकार के हानि से बचने के लिए RCCB का उपयोग किया जाता है। महंगे विधुत उपकरण की सुरक्षा के लिए भी RCCB का उपयोग किया जाता है। 

RCCB Full Form 

RCCB एक विधुतीय उपकरण है। इसका विस्तारित रूप रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर( Residual Current Circuit Breaker) होता है। जैसे नाम से ही ज्ञात होता है  यह लीकेज करंट को डिटेक्ट कर मुख्य सर्किट को डिस्कनेक्ट कर देता है। 

RCCB कैसे कार्य करता है ?

RCCB का मूल कार्य सिध्दांत किरचॉफ का करंट नियम है। जिसके अनुसार परिपथ के किसी जंक्शन पर आने वाले सभी विधुत धारा का योग  जंक्शन से जाने वाले सभी विधुत धारा के योग के बराबर होता है। RCCB ठीक इसी सिद्धांत पर कार्य करता है। RCCB को इस प्रकार से डिज़ाइन किया जाता है की वह लाइन वायर तथा न्यूट्रल वायर में बहने वाली विधुत धारा में होने वाली परिवर्तन को डिटेक्ट करता रहता है। जब तक लीकेज नहीं होती है तब तक लाइन तथा न्यूट्रल वायर में बहने वाली विधुत धारा सामान होती है और RCCB कार्य करता रहता है। अर्थात आने वाली विधुत धारा जाने वाली विधुत धारा के बराबर रहती है। जैसे कोई व्यक्ति लाइन वायर या न्यूट्रल वायर को टच करता है तब उसके शरीर से विधुत धारा का परवाह लीकेज होकर धरती को चला जाता है जिससे लाइन तथा न्यूट्रल वायर में विधुत धारा का अंतर उत्पन्न हो जाता है और RCCB मुख्य सप्लाई को डिसकनेक्ट कर देता है। 

RCCB का वर्गीकरण 

RCCB को दो वर्गों में वर्गीकृत किया है जो निम्न है :
  • एक  पोल  (Single Pole)
  • चार पोल (Four Pole)

एक पोल RCCB 

इसे सिंगल फेज RCCB भी कहते है। यह सिंगल फेज सप्लाई में उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेज तथा दूसरी  न्यूट्रल वायर होती है। 
RCCB in hindi

चार पोल RCCB 

यह थ्री फेज पावर सप्लाई में उपयोग किया जाने वाला RCCB है। इसमें कुल चार पोल अर्थात वायर होती है। इसकी रेटिंग 415 V 63 A ,30 mA होती है। इसका मतलब यह हुआ की इसके दो फेज के बीच वोल्टेज 415 वोल्ट तथा लाइन करेंट 63 A होती है। 30 mA का मतलब इसके न्यूट्रल तथा लाइन के बीच 0.003 A करेंट के अंतर आने पर मुख्य सप्लाई को ऑफ कर देता है। 
rccb in hindi



RCCB का उपयोग 

इस विधुतीय उपकरण का उपयोग विधुत करंट लीकेज से होने वाली नुकसान से बचने के लिए किया जाता है। RCCB का उपयोग निम्न जगहों पर किया जाता है :
  • EV चार्जर 
  • घरो के मुख्य सप्लाई में 
  • फैक्ट्री में 

यह भी पढ़े 

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter