संदेश

11th Chemistry लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रासायनिक संयोग के नियम क्या है ? Laws of chemical Combination

चित्र
प्रकृति में रासायनिक अभिक्रिया  प्रकृति में होने वाली सभी घटाएँ कुछ निश्चित नियम के अनुसार होती है। रासायनिक अभिक्रिया जो रसायनशास्त्र  रीढ़ की हड्डी है , ये भी कुछ निश्चित नियम के अनुसार होती है। ये नियम रासायनिक संयोग के नियम कहलाते है।  रासायनिक संयोग के कुल पांच नियम है जो निम्न है : पदार्थ के अनश्वरता के नियम  (Laws of Conservation of Matter) स्थिर अनुपात का नियम (Law of Constant Proportion) गुणित अनुपात का नियम (Law of multiple Proportion) व्युत्क्रम अनुपात का नियम (Law of Reciprocal Proportion) गे लूसेक का गैसीय अनुपात का नियम (Gay-Lussac's Law of gaseous Volume) पदार्थ के अनश्वरता के नियम  इस नियम के अनुसार  किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान (मात्रा) न तो उत्पन्न होता है और न ही नष्ट होता है। अर्थात रसायनिक अभिक्रिया के बाद अभिकारक तथा प्रतिफल का कुल द्रव्यमान निश्चित रहता है।इस नियम का प्रतिपादन फ्रांसिस वैज्ञानिक लाभ्वाजे ने किया था। जैसे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर पानी बनाते हैं। इस अभिक्रिया में, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का कुल द्रव्यमान पान...