-->

डीसी शंट जनरेटर : परिभाषा , कंस्ट्रक्शन , कार्य सिद्धांत तथा अनुप्रयोग

Post a Comment
dc shunt generator

डीसी शंट जनरेटर क्या है ?

यह एक प्रकार का सेल्फ एक्ससाइटेड डीसी जनरेटर है जिसमे आर्मेचर में उत्पन्न हुए विधुत धारा का एक हिस्सा फील्ड सिस्टम में चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे डीसी शंट जनरेटर इसलिए कहते है क्योकि इसमें फील्ड COIL आर्मेचर COIL के समांतर क्रम में जुड़ा हुआ होता है। डीसी शंट जनरेटर के समतुल्य सर्किट को निचे चित्र में दिखाया गया है। 
dc shunt generator

डीसी जनरेटर का निर्माण 

डीसी शंट जनरेटर में निम्नलिखित मुख्य भाग होते है:
  • आर्मेचर: यह एक बेलनाकार घूर्णन करने वाला हिस्सा है जिसमे चालको  का एक सेट होता है। आर्मेचर में प्रेरित विधुत धारा उत्पन्न होती है।
  • फील्ड फ्रेम: यह चुंबकीय फील्ड सिस्टम के सुपोर्ट के लिए एक स्थिर ढांचा है। 
  • चुंबकीय क्षेत्र कुंडल: ये तांबे के तारो से बने कॉइल होते है जिसमे  चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करने  के लिए  विधुत धारा प्रवाहित होती है। डीसी शंट जनरेटर मे चुंबकीय क्षेत्र कुंडली आर्मेचर के साथ समांतर क्रम में जुडी हुई होती है। 
  • कम्यूटेटर: यह एक रिंग के आकार का उपकरण है जो आर्मेचर में प्रेरित प्रत्यावर्ती विधुत धारा को  दिष्ट धारा में परिवर्तित कर बाहरी सर्किट में प्रवाहित करता है।
  • ब्रश: ये कंडक्टर है जो कम्यूटेटर के साथ संपर्क बनाते है और आर्मेचर से विधुत धारा को बाहरी सर्किट मे प्रवाहित करते है।

डीसी शंट जनरेटर की कार्य प्रणाली 

जब डीसी शंट जनरेटर के आर्मेचर को घुमाया जाता है तो इसमे एक प्रेरित विधुत धारा उत्पन्न हो जाती है। यह  विधुत धारा कम्यूटेटर और ब्रश के माध्यम से बाहरी परिपथ में प्रवाहित होती है। आर्मेचर में उत्पन्न विधुत धारा के कुछ भाग फिल्ड सिस्टम में लगे हुए  कुंडली में भी जाती है। इस शंट वाली विधुत धारा की वजह से चुंबकीय फ्लक्स उत्पन्न होता है। यह फ्लक्स जब आर्मेचर से इंटरैक्ट करता है तब उसमे विधुत धारा प्रेरित करता है। शंट सर्किट में प्रवाहित होने वाली विधुत धारा के परिमाण बढ़ने से चुंबकीय फ्लक्स का परिमाण भी बढ़ता है। जिससे प्रेरित विधुत धारा का परिमाण भी बढ़ने लगता है। 

डीसी शंट जनरेटर की विशेषताएं 

  • रेटेड वोल्टेज: यह  जनरेटर का आउटपुट वोल्टेज है जिसके लिए जनरेटर को  डिजाइन किया गया है। इसका विशिष्ट मान 12 वोल्ट, 24 वोल्ट और 48 वोल्ट होता  है।
  • रेटेड धारा: यह आउटपुट धारा है जिसे जनरेटर सुरक्षित रूप से संभाल सकता है। यह आमतौर पर एम्पीयर में मापा जाता है।
  • क्षमता: यह जनरेटर द्वारा उत्पादित कुल शक्ति है। इसे वाट में मापा जाता है।
  • भ्रमण गति: यह गति है जिस पर आर्मेचर को घूमना चाहिए ताकि रेटेड वोल्टेज और धारा प्राप्त हो सके। इसे आमतौर पर RPM मे मापा जाता है।

डीसी शंट जनरेटर के अनुप्रयोग 

  • डीसी शंट जनरेटर का उपयोग बैटरी चार्जिंग के लिए किया जाता है।
  • ये छोटे मोटर, सोलनॉइड वाल्व और प्रकाश व्यवस्था को बिजली देने के लिए भी उपयोग किए जाते है।
  • डीसी शंट जनरेटर का उपयोग वेल्डिंग मशीन और विधुत मोटर मे भी किया जाता है।

यह भी पढ़े 

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter