linear Induction Motor[LIM] : परिभाषा ,कार्य सिद्धांत , प्रकार तथा उपयोग

linear Induction Motor

लीनियर इंडक्शन मोटर क्या है ?

लीनियर इंडक्शन मोटर को हिंदी में रैखिक प्रेरण मोटर कहते है। यह एक विशेष प्रकार की विधुत चुंबकीय मशीन  है जो विधुत धारा तथा चुंबकीय क्षेत्र के परस्पर क्रिया द्वारा रैखिक गति उत्पन्न करती है। सामान्य मोटर घूर्णन गति उत्पन्न करते है जबकि लीनियर इंडक्शन मोटर रैखिक गति उत्पन्न करते है। इसमें दो मुख्य भाग होते हैं:
  •  स्थिर प्राथमिक भाग
  • चलने वाला द्वितीयक भाग
प्राथमिक भाग में थ्री -फेज कुंडली  अर्थात कोइल होती है, जबकि द्वितीयक भाग में चालक होते है जिसमे चुंबकीय क्षेत्र से प्रेरित विधुत धाराएं प्रवाहित होती है । प्राथमिक और द्वितीयक भाग के बीच चुंबकीय क्षेत्र का इंटरेक्शन बल उत्पन्न करता है जिससे द्वितीयक भाग को गति मिलता है।

लीनियर इंडक्शन मोटर का कार्य सिद्धांत

रैखिक प्रेरण मोटर का कार्य सिद्धांत फराडे के विधुत चुम्बकीय प्रेरण के सिद्धांत पर आधारित है।लीनियर इंडक्शन मोटर के प्राथमिक भाग को थ्री फेज ए०सी सप्लाई से जोड़ने पर एक प्रत्यावर्ती प्रकृति का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। यह चुंबकीय क्षेत्र द्वितीयक भाग में स्थित चालको में विधुत धारा को प्रेरित करता है। इन प्रेरित धाराओं की वजह से द्वितीयक भाग में चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है। इन दोनों चुंबकीय क्षेत्र की इंटरेक्शन की वजह से एक बल उत्पन्न होता है जो द्वितीयक भाग को गति प्रदान करता है। चूंकि प्राथमिक भाग में चुंबकीय क्षेत्र लगातार चलता रहता है इसलिए द्वितीयक भाग लगातार रैखिक गति में आगे बढ़ता रहता है।

लीनियर इंडक्शन मोटर का निर्माण 

लीनियर इंडक्शन मोटर के निर्माण में प्राथमिक भाग और द्वितीयक भाग दोनों  शामिल हैं। प्राथमिक  भाग में आम तौर पर एक चपटा चुंबकीय कोर होता है जिसमें अनुदैर्ध्य स्लॉट होते हैं। इन स्लॉट में कुंडली रखी होती हैं।  इन सभी कुंडली को थ्री फेज ए०सी सप्लाई से जोड़ी जाती  हैं। द्वितीयक भाग आम तौर पर एल्यूमीनियम की एक चादर होती है जिसके पीछे कभी-कभी लोहे का बैकिंग प्लेट होता है। 

लीनियर इंडक्शन मोटर के उपयोग 

लीनियर इंडक्शन मोटर का उपयोग निम्नांकित क्षेत्र में किया जात्ता है :
  • हाई-स्पीड ट्रेन: लीनियर इंडक्शन मोटर का उपयोग मैग्लेव ट्रेनों में किया जाता है जो चुंबकीय बल के माध्यम से बिना किसी संपर्क के ट्रैक पर तैरती हैं और अत्यधिक गति प्राप्त करती हैं।
  • उच्च गति लिफ्ट: नियर इंडक्शन मोटर का उपयोग उच्च-गति लिफ्ट में किया जाता है जो पारंपरिक लिफ्ट की तुलना में तेजी से और अधिक कुशलता से यात्रियों को ऊपर और नीचे ले जा सकती हैं।
  • मशीन टूल्स: नियर इंडक्शन मोटर का उपयोग सीएनसी मशीनों में  अक्षों को बहुत सटीक रूप से और तेजी से स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है।
  • दरवाजे और खिड़कियां: नियर इंडक्शन मोटर का उपयोग स्वचालित दरवाजे और खिड़कियों में किया जाता है।

यह भी पढ़े 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Star Delta Starter :- परिभाषा ,कार्य सिद्धान्त तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Active ,Reactive and Apparent Power In Hindi

Energy meter in Hindi : परिभाषा ,संरचना ,कार्य सिद्धांत तथा उपयोग -हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी