-->

त्वरण : परिभाषा , प्रकार , सूत्र तथा उदहारण - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

1 comment

 त्वरण क्या होता है?

गति करती हुई किसी वस्तु के वेग में समय के साथ होने वाली परवर्तन को त्वरण कहते है। त्वरण को अंग्रेजी में Acceleration कहा जाता है। वस्तु के वेग में परिवर्तन होने का मतलब हुआ की उसका वेग बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। वस्तु का वेग बढे या घटे दोनों दशा में वस्तु त्वरित होती है। इसके अतिरिक्त यदि वस्तु के चाल की  दिशा में भी परिवर्तन हो तब भी उसे त्वरण कहते है। इसे संक्षेप में निम्न तरीके से परिभाषित किया जा सकता है 
गति करती हुई वस्तु के वेग परिवर्तन के दर को त्वरण कहते  है। 

acceleration

 त्वरण ज्ञात करने  का सूत्र क्या है?

गति करती हुई वस्तु का त्वरण ज्ञात करने के लिए एक समीकरण का उपयोग किया जाता है जिसे त्वरण का सूत्र कहते है। चूँकि त्वरण वेग परिवर्तन का दर होता है। इसलिए इसको ज्ञात करने करने के लिए किसी दिए गए समय अन्तराल में वेग में होने वाली परिवर्तन को ज्ञात करना जरुरी होता है जैसे :-
माना की वस्तु का प्रारंभिक वेग = u 
t समय बाद वस्तु का वेग = v 
माना की वस्तु का त्वरण a है तब इसके परिभाषा से निम्न तरीके से व्यक्त किया जा सकता है :-
त्वरण = (अंतिम वेग  - प्रारंभिक वेग )/(समय )
a =\frac{v-u}{t}
यदि वेग परिवर्तन = ΔV  = v -u 
a =\frac{\Delta V}{t}

त्वरण का SI मात्रक क्या होता है?

चूँकि  एक भौतिक राशि है इसलिए इसे मापना जरुरी है। ऊपर दिए गए  सूत्र से ज्ञात होता है की त्वरण वेग तथा समय का अनुपात होता है इसलिए इसका मात्रक भी वेग के मात्रक तथा समय के मात्रक का अनुपात होगा जिसे निम्न तरीके से ज्ञात किया जा सकता है :
त्वरण का मात्रक =  (वेग का मात्रक) / समय का मात्रक 
वेग का मात्रक = m/s 
समय का मात्रक = s 
अतः त्वरण के मात्रक को निम्न  तरीके से लिख सकते है 
त्वरण का मात्रक =(m/s) /s 
त्वरण का मात्रक  =m /s2

त्वरण का विमीय सूत्र क्या होता है?

अन्य दूसरी भौतिक राशि की तरह त्वरण का भी विमीय सूत्र होता है। चूँकि त्वरण के मात्रक में द्रव्यमान निहित नहीं है इसलिए इसके विमीय सूत्र में M नहीं रहेगा लेकिन विमीय सूत्र हमेशा M ,L तथा T के घात के रूप में व्यक्त किया जाता है इसलिए  इसमें M को  शामिल करने के लिए इसका घात 0 (शून्य) रखा जाता है।  जैसे 
त्वरण का विमीय सूत्र = M0 LT-2

त्वरण कितने प्रकार का होता है?

त्वरण को सामन्यतः चार प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है जो निम्न है :-
  • एकसमान  त्वरण (Uniform Acceleration)
  • असमान  त्वरण(Non -uniform Acceleration)
  • औसत त्वरण (Average Acceleration)
  • तात्क्षणिक त्वरण (Instantaneous acceleration)

एकसमान  त्वरण क्या होता है?

जब किसी गतिशील वस्तु का त्वरण समय के साथ नियत रहता है अर्थात बदलता नहीं है तब इस प्रकार के त्वरण को एकसमान त्वरण कहा जाता है। जैसे पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण 

असमान  त्वरण क्या होता है?

यदि किसी गतिशील कण का त्वरण समय से साथ लगातार बदल रहा है तब ऐसे त्वरण को असमान त्वरण कहा जाता है। जब गतिशील वस्तु पर आरोपित बल का परिमाण लगातार समय के साथ बदलता रहता है तब इस प्रकार का त्वरण उत्पन्न होता है। 

औसत त्वरण क्या होता है?

किसी दिए गए निश्चित समय अन्तराल में गतिशील वस्तु के अंतिम वेग तथा प्रारंभिक वेग के अंतर तथा समयअन्तराल  के अनुपात को को औसत त्वरण कहा जाता है। 

तात्क्षणिक त्वरण क्या होता है?

किसी गतिशील कण के यात्रा के दौरान किसी भी क्षण उत्पन्न त्वरण को तात्क्षणिक त्वरण कहा जाता है। यह बहुत ही कम समय के दौरान उत्पन्न त्वरण होता है। 

यह भी पढ़े 

1 comment

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter