-->

विज्ञानं किसे कहते है - परिभाषा तथा प्रकार - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

Post a Comment

 What is Science In Hindi?

इन्सान ने हमेशा से प्रकृति के गोद में छिपी हुई रहस्यों को जानने की कोशिश किया है। इस इंसानी जिज्ञासा ने  प्रकृति के गोद से बहुत सारे रहस्यों को खोज निकाला है और आगे भी खोज ही रहे है। किसी तथ्य के रूप में प्राप्त ज्ञान ही विज्ञान कहते  है। किसी वस्तु ,घटना या अन्य चीज के बारे में उपलब्ध जानकारी जिसे क्रमबद्ध ,संगठित और सुव्यस्थित तरीके से प्राप्त किया गया हो उसे ही विज्ञान कहते है। 
what is science in hindi

विज्ञान को अंग्रेजी में साइंस (Science) कहते है। साइंस शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द सिंटिया (Scientia) से हुई है जिसका मतलब होता है  वस्तु या अन्य चीज से संबंधित जानकारी जो किसी प्रयोग द्वारा ज्ञात किया गया हो और जिसे भौतिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। अर्थात विज्ञान (साइंस) को को निम्न तरीके से परिभाषित किया जा सकता है :- 
प्रकृति तथा इसमें उपस्थित वस्तुओ से संबंधित ज्ञान जो  विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से अर्जन किया गया हो उसे विज्ञानं कहते है। 

विज्ञान के प्रकार 

प्रकृति तथा इसमें उपस्थित वस्तु के गुण ,प्रवृति आदि के अध्ययन के आधार पर विज्ञान को मुख्य रूप से तीन वर्गों में विभाजित किया गया है जो निम्न है :-
  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  •  रसायन विज्ञान (Chemistry)
  •  जीव विज्ञान (Biology)

भौतिक विज्ञान किसे कहते है?

यह विज्ञानं की वह शाखा है जिसमे किसी पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है। भौतिक गुण से हमारा अभिप्राय वस्तुओ के ऐसे गुण या लक्षण जो भौतिक से रूप से उपलब्ध हो। पदार्थ के भौतिक गुणों के अध्ययन कर ,उसको इंसानी जीवन में उपयोग करना ही विज्ञान का मूल सिधांत है। जैसे कोई वस्तु जिसके पास गति के कारण गतिज उर्जा है तब हम इस वस्तु के गतिज उर्जा का उपयोग किसी दुसरे वस्तु को विस्थापित करने के लिए कर सकते है। किसी ऊचाई पर स्थित तालाब के पानी में स्थितिज उर्जा होती है। इस स्थितिज उर्जा को विधुत उर्जा में बदलना और उसका उपयोग करना भौतिक विज्ञानं के अंतर्गत आता है। इसके अतिरिक्त वस्तुओ के भौतिक गुण जैसे चुम्बकत्व ,उर्जा ,तापमान ध्वनि ,गति ,विधुत बल ,विधुत क्षेत्र आदि का अध्ययन भौतिक विज्ञान के अंतर्गत आता है। भौतिक विज्ञानं का दायरा बहुत बड़ा है इसलिए इसके अध्ययन हेतु इसे पुनः कई उपवर्गों में विभाजित किया गया है जैसे :-
  • अंतरिक्ष विज्ञान
  • प्रकाशिकी (Optics)
  • एयरोनॉटिक्स
  • खगोलिकी 
  • समुद्र विज्ञान
  • भूविज्ञान
  • रत्न विज्ञान
  • मुद्राविज्ञान 
  • हेलियोलॉजी

रसायन विज्ञान किसे कहते है?

विज्ञान की वह शाखा जिसमे पदार्थ के मौलिक कण (Fundamental Particle) के संरचना ,गुण तथा अन्य दुसरे पदार्थ के मौलिक कण (परमाणु या अणु) के साथ क्रिया आदि का अध्ययन किया जाता है उसे रसायन विज्ञान कहते है। जैसे हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के परमाणुओं के परस्पर अभिक्रिया के बाद जो नया पदार्थ बनेगा उसका गुण (रंग ,स्वाद ,आयतन आदि ) का अध्ययन कर उसका पूर्वानुमान लगाना रासायनिक विज्ञान के अंतर्गत आता है। रासायन विज्ञान में आयन ,अणु ,परमाणु का अध्ययन किया जाता है। दो परमाणुओं या अणुओं के आपस में रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप नया पदार्थ क्या बनेगा और उसका रासायनिक तथा भौतिक गुण क्या होंगे इसका पूर्वानुमान लगाना रासायन विज्ञान के अंतर्गत आता है। भौतिक विज्ञान की तरह रसायन विज्ञान का भी दायरा बहुत बड़ा है इसलिए इसके अध्ययन हेतु इसे पुनः कई उपवर्गों में विभाजित किया गया है जैसे :-
  • परिस्थितिकी विज्ञान
  • एग्रोलॉजी
  • कीट विज्ञान
  • जीवाशिमकी
  • ब्रायोफाइटा-विज्ञान 
  • बैलनियोलॉजी
  • मौसम विज्ञान 
  • माइक्रोलॉजी
  • शैल लक्षण विज्ञान
  • लिम्नोलॉजी

जीव विज्ञान किसे कहते है?

विज्ञान की वह शाखा जिसमे जीव जन्तुओ के शारीर ,जीवन शैली ,प्रकार ,शारीर की बनावट ,आहार श्रंखला ,सेहत संबंधित जानकारी आदि का अध्ययन किया जाता उसे जीव विज्ञान कहते है। मौजूदा समय में जीव विज्ञानं ने बहुत तरक्की कर ली है। जीव विज्ञान में विकाश की वजह से ही इंसानी जीवन में बहुत ही सुधार हुआ है और आज लोग बढ़िया जीवन जी रहे है। रासयन तथा भौतिक विज्ञान की तरह ही जीव विज्ञानं का भी दायरा बहुत बड़ा है लेकिन जीव विज्ञान को मुख्य रूप से दो भागो में विभाजित किया गया है :-
  • जंतु विज्ञान
  • पादप विज्ञान 

जंतु विज्ञानं क्या है?

जंतु विज्ञान ,जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमे जीव् जन्तुओ तथा उससे सम्बंधित बीमारी आदि का अध्ययन किया जाता है। जंतु विज्ञानं को अंग्रेजी में जूलॉजी (Zoology) कहते है। 

पादप विज्ञानं किसे कहते है?

पादप विज्ञान ,जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमे पेड़ पौधों तथा उससे सम्बंधित बीमारी आदि का अध्ययन किया जाता है। पादप  विज्ञानं को अंग्रेजी में बोटनी (Botony) कहते है।

यह भी पढ़े 


Post a Comment

Subscribe Our Newsletter