-->

BC547 Transistor हिंदी में पूरी जानकारी

Post a Comment
जैसा की हम सभी जानते है की ट्रांजिस्टर एक सेमीकंडक्टर डिवाइस है और यह किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में स्विच तथा एम्पलीफायर की तरह कार्य करता है। इसके तीन टर्मिनल होते है जिन्हे Emitter Base तथा Collector कहते है। ट्रांजिस्टर आकार में छोटे तथा बहुत ही कम Voltage पर लम्बे समय तक कार्य कर सकते है। दुनिया का पहला ट्रांजिस्टर जर्मेनियम से बनाया गया था। आज हम इस पोस्ट में एक बहुत ही उपयोगी ट्रांजिस्टर BC547 के बारे में जानेंगे। 

BC547 Transistor क्या होता है?

यह एक NPN ट्रांजिस्टर होता है। इस ट्रांजिस्टर का ज्यादातर उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में Current Amplifier की तरह उपयोग किया जाता है। BC547 Transistor में प्रवाहीत विधुत धारा को ट्रांजिस्टर के बेस टर्मिनल पर आरोपित करंट को कण्ट्रोल कर किया जाता है। इस ट्रांजिस्टर का उपयोग Weak Signal को Amplify करने या इलेक्ट्रॉनिक स्विच की तरह उपयोग किया जाता है। इसका अधिकतम Current Gain क्षमता 800 होता है। Current Gain क्षमता के आधार पर BC547 Transistor को तीन भागो में बाटा गया है। जैसे  BC547A Transistor, BC547B Transistor ,BC547C Transistor  

BC547 Transistor PIN डायग्राम 

BC547 Transistor का किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में उपयोग करते समय इसके PIN की जानकारी होना अति आवश्यक है। क्योकि इसके तीनो पिन अलग अलग कार्य करते है। जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है। यह BC547 Transistor है। 
Image Credit:www.elprocus.com
पिन-3:- (Collector) ट्रांजिस्टर के इस पिन को संग्राहक अर्थात Collector कहते है। इसे C द्वारा सूचित किया जाता है। ट्रांजिस्टर जब सर्किट से जुड़ा हुआ रहता है तब इसी पिन से लोड करंट ट्रांजिस्टर में प्रवाहीत होता  है।
पिन-2 (Base) ट्रांजिस्टर के इस पिन को आधार अर्थात बेस  कहते है।इसे B द्वारा सूचित किया जाता है यह ट्रांजिस्टर के  बीच  में स्थित होता है। यह पिन Collector तथा Emitter के बीच प्रवाहीत होने वाली विधुत धारा को कंट्रोल करता है। 

पिन-1:- (Emitter) ट्रांजिस्टर के इस पिन को उत्सर्जक अर्थात Emitter कहते है। इसे E द्वारा सूचित किया जाता है। ट्रांजिस्टर जब सर्किट से जुड़ा हुआ रहता है तब इसी पिन से लोड करंट ट्रांजिस्टर से बाहर निकलता है।

 BC547 Transistor का Working state 

जैसे की हम जानते है की ट्रांजिस्टर दो अवस्था में कार्य करता है 
(1)Forward Bias
(2)Reverse Bias
 जब ट्रांजिस्टर के Emitter-Base टर्मिनल को Forward Biased तथा Base-Collector टर्मिनल को Reverse Bias में सर्किट में जोड़ा जाता है तब यह Active Region में एक Amplifier की तरह कार्य करता है। 

BC547 Transistor Datsheet का उपयोग  कैसे करे। 

BC547 Transistor के Datasheet में इस ट्रांजिस्टर से जुडी सभी प्रकार की जानकारी रहती है। यदि आप इस ट्रांजिस्टर का उपयोग किसी इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट में कर रहे है तब आपको Datasheet की जरुरत पड़ती है। BC547 Transistor की datasheet में उपलब्ध सभी प्रकार के जानकारी की व्याख्या आपको इस पोस्ट में मिलेगी  इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। 
  • BC547 Transistor  का DC Current Gain =800 
इसका मतलब हुआ की यह ट्रांजिस्टर किसी भी Weak सिग्नल के आयाम को 800 गुना तक बढ़ा सकता है। 
  • कंटीन्यूअस Collector Current =100 mA 
इसका मतलब यह हुआ की यह ट्रांजिस्टर अपने Collector टर्मिनल से अधिकतम 100 mA की विधुत धारा को प्रवाहीत कर सकता है। 
  • Base Current =5 mA 
इसका मतलब हुआ की इस ट्रांजिस्टर के Base टर्मिनल से अधिकतम 5 mA की विधुत धारा प्रवाहीत हो सकती है। 
  • Emitter-Base-Voltage = 6V 
इसका मतलब हुआ की Emitter-Base टर्मिनल के बीच अधिकतम 6V की सप्लाई दी जा सकती है। 
  •  Power dissipation = 625mW
यह ट्रांजिस्टर जब सर्किट में जुड़ा होगा तब यह अधिकतम 625mW विधुत ऊर्जा का खपत करेगा। 

BC547 Transistor  Price 

यह एक बहुत ही ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स है। यदि आप इसको खुदरे में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से खरीदेंगे तो यह आपको अधिकतम Rs.3  प्रति पिस के हिसाब से मिलेगा लेकिन यदि आप इसके एक पॉकेट को खरीदते है तब यह आपको अधिकतम Rs.75 में Amazon पर मिल जायेगा। 

इसके एक पॉकेट में 50  पीस ट्रांजिस्टर रहता है। यदि आप एक technician है तो मैं आपको Suggest करूँगा की आप इसके एक पॉकेट को ही खरीद ले। अभी आर्डर करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter