-->

Aryabhatta Knowledge University [AKU] : परिचय ,एडमिशन , कोर्स तथा फी - 2023-24

Post a Comment
आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी परिचय 

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (AKU) बिहार सरकार द्वारा स्थापित एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी है। यह बिहार के राजधानी पटना में स्थित है और इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2010 में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी का नाम विख्यात भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्के नाम पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा छात्रों को अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का संक्षिप्त विवरण

  • स्थापना: 2010
  • प्रकार: राजकीय सार्वजनिक यूनिवर्सिटी 
  • स्थान: पटना, बिहार
  • कुलपति: प्रो. (डॉ.) मनोरंजन प्रसाद (2023)
  • आधिकारिक वेबसाइट: http://akubihar.ac.in/

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित पाठ्यक्रम | Course offer by AKU

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी विभिन्न विषयों में स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और डॉक्टरेट (PHD) की उपाधि प्रदान करता है। आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित कोर्स निम्न है :

स्नातक (Under Graduate)

  • बीए (ऑनर्स) : इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी
  • बीएससी (ऑनर्स) :  गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
  • बीबीए, बीकॉम
  • इंजीनियरिंग : मैकेनिकल इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग , सिविल इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ,कंप्यूटर साइंस आदि 

स्नातकोत्तर(Post Graduate)

एमए (MA): इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी
एमएससी (MSc): गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
एमबीए, एमसीए, एम टेक 

डॉक्टरेट (PHD)

पीएचडी विभिन्न विषयों में 

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी प्रवेश प्रक्रिया

इस यूनिवर्सिटी में प्रवेश एक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) के द्वारा किया जाता है। UG तथा PG कोर्स में एडमिशन के लिए CET यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाता है । प्रवेश परीक्षा के अतिरिक्त , कुछ कोर्स में एडमिशन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार(पर्सनल इंटरव्यू ) भी होता है।

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में पाठ्यक्रम शुल्क पाठ्यक्रम और कार्यक्रम के प्रकार के अनुसार भिन्न होती है। अन्य भारतीय विश्वविद्यालयों के समान इस यूनिवर्सिटी का शुल्क भी एक सामान है।यूनिवर्सिटी द्वारा योग्य तथा मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति तथा अन्य दूसरी वित्तीय सहायता योजनाएं भी संचालित करता है जिससे योग्य छात्रों के लिए फीस वहन करना आसान हो जाता है।

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी की विशेषताएं

  1. उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  2. अनुभवी और योग्य संकाय
  3. उत्कृष्ट अनुसंधान सुविधाएं
  4. छात्रों के लिए व्यापक साक्षात्कार और प्लेसमेंट सहायता
  5. खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अवसर
  6. शांत और अनुकूल परिसर

नोट : आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में प्रवेश वाले इच्छुक विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना चाहिए। यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क संरचना, पाठ्यक्रम के साथ अन्य दूसरी जानकारी उपलब्ध है।

यह भी पढ़े

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter