संदेश

पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के डायोड - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
पावर इलेक्ट्रॉनिक्स क्या है ? पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का एक क्षेत्र है जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करके विद्युत शक्ति के डिजाइन, नियंत्रण और रूपांतरण से संबंध रखता है। इसमें अर्द्धचालक युक्ति जैसे डायोड, ट्रांजिस्टर , थाइरिस्टर्स, के उपयोग से विद्युत ऊर्जा के प्रवाह को नियंत्रित और विनियमित  किया जाता है।पावर इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है जैसे कम्प्यूटर के पावर सप्लाई ,इन्वर्टर ,विधुत वाहन आदि पावर इलेक्ट्रॉनिक्स बहुत ही ज्यादा विस्तृत है लेकिन इस पोस्ट में केवल पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होने वाले पावर डायोड की चर्चा की गई है।  पावर डायोड कितने प्रकार के होते है ? पावर डायोड को रिवर्स रिकवरी टाइम के आधार पर तीन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न है : जनरल पर्पस डायोड (General Purpose Diode ) फास्ट रिकवरी डायोड (fast Recovery Diode) स्काटकी डायोड (Schottky Diode) जब डायोड फॉरवर्ड बायस में जुड़ा हो और उसके बाद फॉरवर्ड वोल्टेज को उसके टर्मिनल से हटाया जाए तब डायोड से विधुत धारा का परवाह शून्य हो जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता ह...

इलेक्ट्रिक व्हीकल: परिचय ,इतिहास ,कार्य सिद्धांत ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
EV क्या है ? EV अर्थात इलेक्ट्रिक व्हीकल(Electric Vehicle) जिसे हिंदी में विधुत वाहन कहते है। विधुत ऊर्जा से संचालित होने वाली सभी प्रकार की वाहनों को विधुत वाहन कहते है। इस प्रकार के वाहन में किसी प्रकार का आंतरिक दहन इंजन नहीं होता है। विधुत वाहन में ऊर्जा का श्रोत लिथियम आयन बैटरी होती है जिसमे संचित विधुत ऊर्जा को विधुत मोटर की मदद से यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है जिससे गाड़ियों के पहिया घूमता है। विधुत वाहन में विभिन्न प्रकार के मोटर का उपयोग किया जाता है।  विधुत वाहन का इतिहास क्या है ? विधुत वाहन प्रारंभिक तौर पर किसी देश में और कब विकसित की गई इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं है लेकिन विधुत बैटरी तथा मोटर के अविष्कार के बाद हंगरी ,नीदरलैंड तथा यूनाइटेड स्टेट के कुछ अविष्कारक विधुत से चलने वाली गाडी बनाने के बारे में सोच रहे थे। इनमे रोबर्ट एंडरसन पहले ब्रिटिश व्यक्ति थे जिन्होंने पहली विधुत वाहन बनाई और माल ढोने के लिए इसका उपयोग किया।  1890 में अमेरिकन अविष्कारक  विलियम मॉरिसन ने पहली बार विधुत से संचालित होने वाली कार बनाई जिसकी अधिकतम गति 14 मिल प्रति घंटे...

RCCB क्या है ? परिभाषा ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
यह एक विधुत परिपथ सुरक्षा उपकरण है। यह विधुत परिपथ में विधुत धारा लीकेज होने पर मुख्य विधुत सप्लाई से विधुत परिपथ को डिसकनेक्ट कर देता है। यह बहुत ही संवेदी होता है। विधुत परिपथ में करंट लीकेज होने पर बड़ी हानि होती है। जैसे कोई व्यक्ति परिपथ को गलती से टच करता है तो उसे विधुत का झटका लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।  इस प्रकार के हानि से बचने के लिए RCCB का उपयोग किया जाता है। महंगे विधुत उपकरण की सुरक्षा के लिए भी RCCB का उपयोग किया जाता है।  RCCB Full Form  RCCB एक विधुतीय उपकरण है। इसका विस्तारित रूप रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर ( Residual Current Circuit Breaker ) होता है। जैसे नाम से ही ज्ञात होता है  यह लीकेज करंट को डिटेक्ट कर मुख्य सर्किट को डिस्कनेक्ट कर देता है।  RCCB कैसे कार्य करता है ? RCCB का मूल कार्य सिध्दांत किरचॉफ का करंट नियम है। जिसके अनुसार परिपथ के किसी जंक्शन पर आने वाले सभी विधुत धारा का योग  जंक्शन से जाने वाले सभी विधुत धारा के योग के बराबर होता है। RCCB ठीक इसी सिद्धांत पर कार्य करता है। RCCB को इस प्रकार से डिज़ाइन किया जाता है क...

सौर ऊर्जा : परिभाषा ,विशेषता ,उपयोग तथा सीमा - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
सौर ऊर्जा क्या है ? हमारे सोलर सिस्टम में ऊर्जा के एक मात्र श्रोत सूर्य है। इससे विकिरण के रूप में जो ऊर्जा प्राप्त होती है उसे सौर ऊर्जा कहते है। यह एक नवीकरणीय ऊर्जा है। सौर ऊर्जा को विभिन्न तकनीकों द्वारा ऊर्जा के अन्य दूसरे रूप में परिवर्तित कर विभिन्न कार्य में उपयोग किया जाता है। जैसे सोलर प्लेट (सोलर वोल्टेइक सेल) के मदद से सौर ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। सोलर कुकर में सौर ऊर्जा से खाना पकाया जाता है। सौर जल तापन के मदद से पानी गर्म किया जाता है। यह ऊर्जा का स्वच्छ रूप है जो प्राकृति  में मुफ्त में उपलब्ध है।  सौर ऊर्जा की विशेषता क्या है ? सूर्य ऊर्जा एक प्रकृतिक ऊर्जा स्रोत है, इसलिए इसमें प्रदूषण की कोई समस्या नहीं होती।  सूर्य ऊर्जा हमेशा उपलब्ध होता है, इसलिए कभी भी कमी नहीं होती। सौर ऊर्जा बिना किसी प्राथमिक ऊर्जा श्रोत के ही प्राप्त होता है।  यह मुफ्त की ऊर्जा है।  यह एक स्वच्छ ऊर्जा है।  यह एक नवीकरणीय ऊर्जा है।  इंडिया में वर्ष के 250 से 300 दिन पूर्ण सूर्य ऊर्जा की प्राप्ति होती है।  इंडिया में प्रति वर्ग मीटर...

ऑप्टोकप्लर : परिभाषा ,कार्य सिध्दांत तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
ऑप्टोकप्लर  क्या है ? यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो एक प्रकाशकीय स्विच की तरह कार्य करता है। जब इसपर प्रकाश पड़ता है तब यह दो परिपथ को आपस में जोड़ देता है। इसके आंतरिक भाग में एक अवरक्त किरण उत्पन्न करने वाला LED तथा एक प्रकाश संवेदी डिवाइस होता है। जब LED से प्रकाश उत्पन्न होता है तब प्रकाश संवेदी डिवाइस उसे अवशोषित कर ऑन हो जाता  है जिससे बाहरी विधुत परिपथ कार्य करने लगता है। इसके आंतरिक संरचना को निचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।  ऑप्टोकप्लर की संरचना कैसी होती है ?  जैसे की ऊपर के चित्र में दिखाया गया है की इसके आंतरिक भाग में दो विधुत सर्किट एक दूसरे से दूर स्थित है। पहली विधुत सर्किट एक अवरक्त किरण उत्पन्न करने वाली LED तथा दूसरी डिवाइस अवरक्त किरण को डिटेक्ट करने वाली है। यह एक फोटो ट्रांजिस्टर ,फोटो डायोड ,या फोटो TRAIC हो सकती है। इन दोनों के बीच मौजूद खाली जगह में पारदर्शी सीसा ,पारदर्शी प्लास्टिक या हवा हो सकता है। इसमें कुल चार पिन होता है जिसमे पहले दो पिन LED के कैथोड एंड एनोड होते है जबकि अन्य दो फोटो ट्रांजिस्टर के एमिटर तथा कलेक्टर होते है। ...

UJT : परिभाषा ,प्रकार ,उपयोग ,लाभ तथा हानि - हिंदी इलेक्ट्रिकल डायरी

चित्र
UJT क्या है ? UJT एक विशेष प्रकार का अर्द्धचालक डिवाइस है जिसका पूर्ण नाम Unijunction Transistor है। जैसे नाम से ही ज्ञात होता है कि यह एक ट्रांजिस्टर है लेकिन यह साधारण ट्रांजिस्टर से बिलकुल अलग होता है। इसमें केवल एक PN Junction तथा तीन टर्मिनल होता है। इसके तीन टर्मिनल एमीटर ,बेस -1 तथा बेस -2 कहलाते है। इसका उपयोग केवल स्वीचिंग के लिए किया जाता है।  UJT सिंबल क्या है ? UJT को विधुत परिपथ में एक चित्र द्वारा दिखाया जाता है जिसे सिंबल कहते है। UJT का का सिंबल बिलकुल मॉस्फेट के सिंबल के सामान होता है लेकिन इसमें एमिटर को मुड़ी हुइ तीर द्वारा दिखाया जाता है जैसे की निचे के चित्र में दिखाया गया है : UJT की संरचना | UJT Construction  इसका निर्माण N-टाइप तथा P-टाइप अर्द्धचालक से किया जाता है। इसके निर्माण में एक N - टाइप अर्द्धचालक के बीच में एक P -टाइप अर्द्धचालक को डाल कर PN Junction तैयार किया जाता है। P-टाइप चालक के टर्मिनल को धातु से जोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है जिसे एमीटर कहते है। इसके अतिरिक्त N टाइप अर्द्धचालक के दोनों छोर को धातु से जोड़कर बाहर निकाल लिया जाता है और ये...

लॉजिक गेट क्या है ? : परिभाषा ,प्रकार तथा उपयोग - हिंदी इलेक्ट्रिकल

चित्र
लॉजिक गेट एक प्रकार का  डिजिटल  इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है जिसमे एक या एक से अधिक इनपुट दिए जाने के बाद एक आउटपुट प्राप्त होता है। लॉजिक गेट डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के आधार है। लॉजिक का मतलब तर्क होता है जिसका अर्थ यह हुआ की तर्क के आधार पर बनाया गया विधुत परिपथ जो तार्किक रूप से दिए गए इनपुट के आधार पर एक आउटपुट देता है। लॉजिक गेट स्विचिंग के आधार पर तार्किक रूप से आउटपुट देते है। लॉजिक गेट का निर्माण ट्रांजिस्टर, मॉस्फेट , डायोड ,रिले आदि से बनाया जाता है। इसके इनपुट तथा आउटपुट को  समझने के लिए एक विशेष प्रकार के गणितीय फलन का उपयोग किया जाता जिसे बूलियन फलन या बूलियन Boolean Function कहते है। बूलियन फलन के इनपुट बाइनरी नंबर होते है जिसमे 0 तथा 1 का उपयोग किया जाता है। तर्क के आधार पर 0 तथा 1 का वैल्यू निर्धारित किया जाता है। जैसे किसी परिपथ के लिए 0 का अर्थ 0 वोल्ट इनपुट देना तथा 1 का अर्थ +5 वोल्ट का इनपुट देना हुआ। वही किसी मशीन की बात करे तब 0 का अर्थ मशीन को बंद करना तथा 1 का अर्थ मशीन को चालू या स्टार्ट करना हुआ। किसी स्विच के लिए 0 का अर्थ स्विच ऑफ है तथा 1 ...