बिहार शिक्षक भर्ती - 2023
बिहार में शिक्षक बनने वालो के लिए खुशखबरी है क्योकि बिहार सरकार इस वर्ष प्राइमरी ,मिडिल ,हाई स्कूल तथा बारहवीं क्लास के लिए कुल 170461 शिक्षकों की बहाली करने जा रही है। अलग अलग स्तर के शिक्षक के लिए अलग अलग योग्यता तथा मिलने वाली सैलरी निर्धारित किया गया है। इस ब्लॉग पोस्ट आपको सभी प्रकार की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
बिहार शिक्षक भर्ती -2023 में कुल पद तथा अंतिम तिथि
कुल पद की संख्या : 170461
आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 15/06 /2023
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 /07 /2023
बिहार शिक्षक भर्ती -2023 आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी / ओबीसी / दूसरे राज्य : Rs .750/
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग : Rs. 200/-
महिला उम्मीदवार : Rs. 200/-
वर्ग के अनुसार आवेदक के लिए निम्न योग्यता निर्धारित की गई है
(1) प्राइमरी स्कूल शिक्षक वर्ग (1- 5)
कुल पद : 79943
न्यूनतम उम्र सिमा : 18 वर्ष
अधिकतम उम्र सिमा : पुरुष (37) तथा महिला (40)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
- 50 प्रतिशत अंको के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन तथा बीएड या DLED या 10+2 के साथ 2 वर्ष DLED
- 10+2 के बाद 4 वर्ष BLED
- किसी भी विषय में 55 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर डिग्री तथा 3 वर्ष की बीएड
- इन सभी के साथ CTET या BTET पहला पेपर क्वालिफाइड
बेसिक सैलरी :Rs. 25000 तथा अन्य दूसरे भते
(2)माध्यमिक तथा हाई स्कूल
कुल पद : 32916
न्यूनतम उम्र सिमा : 21 वर्ष
अधिकतम उम्र सिमा : पुरुष (37) तथा महिला (40)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
- 45 प्रतिशत अंको के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री तथा बीएड
- 4 वर्ष की BAEd / BScEd डिग्री
- इन सभी के साथ CTET या BTET पहला पेपर क्वालिफाइड
बेसिक सैलरी :Rs. 31000 तथा अन्य दूसरे भते
(3 )वर्ग 10+2
कुल पद : 57602
न्यूनतम उम्र सिमा : 21 वर्ष
अधिकतम उम्र सिमा : पुरुष (37) तथा महिला (40)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता :
- 45 प्रतिशत अंको के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के सतह बीएड
- 4 वर्ष की BAEd / BScEd डिग्री
- इन सभी के साथ STET दूसरा पेपर क्वालिफाइड
- कुछ सीटे कंप्यूटर विज्ञानं की है जिनमे चयनित होने के लिए आवेदक को मान्यतप्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से 55 प्रतिशत अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में BE या Btech की डिग्री होनी चाहिए
बेसिक सैलरी :Rs. 32000 तथा अन्य दूसरे भते
बिहार शिक्षक भर्ती -2023 चयन प्रक्रिया
उपरोक्त सभी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन तरीके से आवेदन करेंगे तथा इनका चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। अलग अलग वर्ग शिक्षक लिए अलग अलग प्रश्न पूछे जायेंगे। पूछे गए प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे तथा कुल प्रश्नो की संख्या 340 होगी। परीक्षा में पूछे गए कुल प्रश्न की संख्या भाषा - 100 , सामान्य अध्ययन -120 तथा ऐच्छिक विषय -120 प्रत्येक प्रश्न एक मार्क्स का होगा। परीक्षार्थी को प्रत्येक विषय के लिए दो घंटे का समय दिया जायेगा।
- भाषा (हिंदी ,उर्दू ,अंग्रेजी ) कुल प्रश्न = 100 (समय = 2 घंटा )
- सामान्य अध्ययन कुल प्रश्न = 120(समय = 2 घंटा )
- ऐच्छिक विषय कुल प्रश्न-120 (समय = 2 घंटा )
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करे तथा आवेदन शुल्क जमा करे वरना आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा।
Post a Comment
Post a Comment